{"_id":"66ba0a7a801d5cc0260fcd9b","slug":"the-investigation-team-returned-after-incomplete-inspection-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-108068-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आधा-अधूरा निरीक्षण कर लौटी जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आधा-अधूरा निरीक्षण कर लौटी जांच टीम
Mon, 12 Aug 2024 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 12 Aug 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को देवाल बाजार में दुकानों की जांच करने पहुंची जांच टीम
फोटो
देवाल। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद हरकत में आई प्रशासन की टीम मुख्य बाजार में निरीक्षण के लिए तो पहुंची लेकिन वह आधा-अधूरा निरीक्षण कर लौट गई। अब अधिकारी अन्य तिथि पर निरीक्षण करने की बात कह रहे हैं।
पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख मोहन राम ने बीते 6 अगस्त को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की थी। बताया था कि बाजार में बिना मेडिकल परीक्षण के मांस बेचा जा रहा है। देवाल बाजार में मिठाई की गुणवत्ता, बिना लाइसेंस के मेडिकल दुकानों का संचालन, खाद्य सामग्री की क्वालिटी, हल्द्वानी से आ रहे फल, सब्जी, राशन बिना रसीद के बेचा जा रहा है। इस पर सोमवार को एसडीएम ने तहसीलदार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, खाद्य निरीक्षक को जांच के लिए देवाल भेजा लेकिन टीम ने एक-दो दुकानों का निरीक्षण किया और लौट गई। जांच टीम के खाद्य निरीक्षक मनोहर फस्र्वाण ने बताया कि टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और बाट-नाप निरीक्षक के नहीं होने से जांच नहीं हो पाई। जांच के लिए दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी। संवाद