फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hunger striker weight fell two more sat in support Demand for resignation of Minister Premchand Agarwal

Chamoli News: अनशनकारी का वजन गिरा, समर्थन में दो और बैठे, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे की मांग पर अड़े

Sat, 15 Mar 2025 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली) Updated Sat, 15 Mar 2025 04:07 PM IST
सार

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से पहाड़ियों पर की गई टिप्पी से नाराज अमसारी चौखुटिया के पूर्व सैनिक भुवन कठैत रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर हैं। बृहस्पतिवार को उनका स्वास्थ्य जांच गया तो आधा किलो वजन में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Hunger striker weight fell two more sat in support Demand for resignation of Minister Premchand Agarwal
गैरसैंण रामलीला मैदान में आमरण अनशन फर बैठे अनशनकारी एवं अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक

विस्तार

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक भुवन कठैत का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को उनके वजन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं तीसरे दिन भुवन के समर्थन में प्रदेश किसान मंच के अध्यक्ष व देवलचौड़ निवासी कार्तिक उपाध्याय (30) और भिकियासैंण जनपद अल्मोड़ा निवासी कुसुमलता बौड़ाई (24) भी आमरण अनशन पर बैठ गए।

विज्ञापन


कुसुमलता आमरण अनशन के साथ ही मौन व्रत भी रखेंगी। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से पहाड़ियों पर की गई टिप्पी से नाराज अमसारी चौखुटिया के पूर्व सैनिक भुवन कठैत रामलीला मैदान में आमरण अनशन पर हैं। बृहस्पतिवार को उनका स्वास्थ्य जांच गया तो आधा किलो वजन में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशनकारियों ने केबिनेट मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कहा कि उनके अनशन को राजनीतिक तौर पर समर्थन नहीं चाहिए और किसी को भी झंडे डंडे के साथ अनशन में प्रतिभाग नहीं करना चाहिए। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी धूमादेवी, जगदीश ढौंडियाल, ममंद सिलंगी की मीना देवी, नंदन सिंह नेगी, घुमा देवी, कुंवर सिंह रावत, हिमांशु पंवार आदि ने धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed