फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The highway kept opening and closing throughout the day in Khachda drain

खचड़ा नाले में दिनभर खुलता और बंद होता रहा हाईवे

Fri, 01 Jul 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
The highway kept opening and closing throughout the day in Khachda drain
बदरीनाथ हाईवे के खचड़ा नाले में अवरुद्घ होने से पांडुकेश्वर में रोके गए यात्रा वाहन। - फोटो : GOPESHWAR
खचड़ा नाले में बदरीनाथ हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। यहां बृहस्पतिवार को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खुला तो गोविंदघाट और पांडुकेश्वर से करीब 1000 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा गया, जबकि बदरीनाथ धाम में रोके गए 1300 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके बाद शाम को फिर हाईवे दो घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे खचड़ा नाले में शुक्रवार को दिनभर खुलता बंद होता रहा। बृहस्पतिवार को बंद हुआ हाईवे शुक्रवार सुबह छह बजे खुला तो शाम करीब साढ़े चार बजे दोबारा खचड़ा नाले में बोल्डर और मलबा आने से यहां वाहनों की आवाजाही थम गई। इस दौरान करीब 500 यात्री यहीं फंस गए। हाईवे खोलने के लिए बीआरओ ने जेसीबी लगाई और शाम साढे़ छह बजे हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन

चमोली जिले में 12 सड़कें अभी भी बंद
गोपेश्वर। चमोली जिले में भारी बारिश के बाद मलबा आने से अभी भी 12 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। बारिश से जिले में 66 सड़कें बंद हो गई थीं, जिनमें से 54 सड़कें खोल दी गई हैं, हालांकि जगह-जगह मलबा होने के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अपर चमोली-खैनुरी, नंदप्रयाग-नंदानगर-सुतोल-कनोल, नंदानगर-बूरा, जिलासू-आली, हापला-कलसिर मोटर मार्गों पर कई जगह मलबा आने के कारण अभी सड़कों के खुलने के आसार नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा। संवाद

गैरसैंण और थराली में हुई सर्वाधिक बारिश
गोपेश्वर। चमोली जनपद में गैरसैंण और थराली में सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई। यहां 12-12 मिमी बारिश हुई है। चमोली में 4.6, जोशीमठ में 1.60, कर्णप्रयाग में 11, पोखरी में नौ और नंदानगर में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जनपद में प्रमुख नदियां अलकनंदा, पिंडर और नंदाकिनी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed