{"_id":"6836f44c3e2867f1e1025ddf","slug":"the-health-of-two-travellers-deteriorated-in-badrinath-and-hemkund-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112681-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ और हेमकुंड में दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ और हेमकुंड में दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ी
Wed, 28 May 2025 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 28 May 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के तत्पकुंड में स्नान के दौरान एक युवक और हेमकुंड साहिब में एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों के तबीयत में सुधार है।
बदरीनाथ धाम आए पंजाब के होशियापुर से पार्थ सूरी पुत्र संजीव गुप्त तप्तकुंड में स्नान कर रहे थे और अचानक बेहोश हो गए। वहां तैनात फायरमैन प्रदीप त्रिवेदी, पूजा और सपना ने उन्हें संभाला और तुरंत मंदिर परिसर के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। उनकी तबीयत में अब सुधार है। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घांघरिया से ऊपर एक श्रद्धालु को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घांघरिया चौकी प्रभारी अमनदीप ने तुरंत एसडीआरएफ को मौके के लिए रवाना किया। एसडीआरएफ जवानों ने पोर्टेबल आक्सीजन बॉक्स की मदद से श्रद्धालु को ऑक्सीजन देना शुरू किया। अब उनकी तबीयत में सुधार है। संवाद