फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Goddess's axe was brought out of the Maa Chandika Temple after 144 years

Chamoli News: मां चंडिका मंदिर से 144 साल बाद बाहर आया देवी का फरसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
The Goddess's axe was brought out of the Maa Chandika Temple after 144 years
फोटो----
विज्ञापन

मां चंडिका मंदिर से 144 साल बाद बाहर आया देवी का फरसा
अगले साल होनी है चंडिका देवी की नौ माह की दिवारा यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। बारुली पट्टी के 84 गांव की अराध्य देवी मां चंडिका देवी का फरसा 144 साल बाद मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया। फरसा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

पोखरी के चमेठी गांव में मां चंडिका देवी का प्राचीन मंदिर है। चंडिका देवी पूरे क्षेत्र की अराध्य व कुलदेवी है। अगले साल चंडिका देवी की नौ माह की बन्याथ (दिवारा यात्रा) आयोजित की जाएगी। इसके लिए मां चंडिका मंदिर समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंदिर में देवी का नया फरसा तैयार किया जाना है। सोमवार को देवी का पुराना फरसा विधि विधान के साथ हकहकूकधारियों की मौजूदगी में मंदिर के गर्भग्रह से बाहर लाया गया। देवी के ब्रह्मगुरु दीपक कुंवर के पास उपस्थित दस्तावेजों के अनुसार देवी का फरसा 144 साल पहले गर्भगृह में स्थापित किया गया था। समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, महिधर पंत, लक्ष्मी प्रसाद पंत, दीपक पंत सहित क्षेत्र के अन्य लोग बड़ी तादात में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed