{"_id":"67efd1d40f233b36120d2fdb","slug":"the-forest-department-team-is-patrolling-to-prevent-fire-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-113805-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आगजनी को लेकर वन विभाग की टीम कर रही गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आगजनी को लेकर वन विभाग की टीम कर रही गश्त
Fri, 04 Apr 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 04 Apr 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। जंगलों में आगजनी या अन्य घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त लगा रही है। साथ ही वनाग्नि को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रही है। नंद्रप्रयाग रेंज के वन दरोगा दिंपाशु सैनी ने बताया कि दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में वनाग्नि की घटनाओं में इजाफा होता है जिसको रोकने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। शुक्रवार को वन विभाग ने अलग-अलग टीम बनाकर मैखुरा, लंगासू, सिंलगी, डोंठला, कनखुल आदि स्थानों पर गश्त कर रास्ते से पिरूल को हटाया। साथ ही खेतों में आड़ा जलाने वाले लोगों को भी जागरूक किया गया। संवाद