फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Forest Department conducted a mock drill to prevent forest fires

Chamoli News: वनाग्नि रोकने के लिए किया मॉकड्रिल

Fri, 20 Feb 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department conducted a mock drill to prevent forest fires
पोखरी। वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग इन दिनों अपनी तैयारियों को परख रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी रेंज की ओर से मॉकड्रिल आयोजित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह के नेतृत्व में आयोजित मॉकड्रिल में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के कर्मचारियों, पीजी कॉलेज के पोखरी की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा, छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता निभाई। सुबह 11 बजे जंगल में आग लगाने की सूचना पर सायरन बजा और सभी टीमें मौके के लिए रवाना हुई। इसके बाद आग को नियंत्रित किया गया। इसमें पुलिस, राजस्व सहित अन्य विभागों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के उप वनक्षेत्राधिकारी बीरेंद्र नेगी, थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत, डॉ. नंदकिशोर चमोला, डॉ. संजीव कुमार जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed