फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The embankment is damaged, movement is taking place amidst danger

Chamoli News: पुश्ता क्षतिग्रस्त, खतरे के बीच हो रही आवाजाही

Mon, 14 Apr 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 14 Apr 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
The embankment is damaged, movement is taking place amidst danger
फोटो
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। तपोवन-भविष्य बदरी मार्ग पर चाचड़ी में कई महीनों से सड़क और पुश्ता क्षतिग्रस्त पड़ा है जिससे यहां खतरे के बीच वाहनों की आवाजाही हो रही है। लोगों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया है। पुश्ता टूटने से सड़क करीब 5 मीटर तक नीचे से खोखली हो गई है। इस मार्ग पर भविष्य बदरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही सुभाईं और आसपास के गांव के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। पीएमजीएसवाई के अधिकारी पुश्ते का निरीक्षण करने तो आए लेकिन इसकी मरम्मत अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने शीघ्र सड़क सुधारीकरण कार्य करने की मांग उठाई। संवाद




फोटो

पोखरी में 15 दिनों से एसबीआई का एटीएम खराब

पोखरी। नगर क्षेत्र में स्थित एकमात्र एसबीआई के एटीएम को खराब हुए 15 दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन इसे अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। इससे उपभोक्ताओं को धनराशि निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस एटीएम से क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों के लोग धनराशि निकालते हैं। कुंवर सिंह चौधरी, रमेश चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह राणा, कुंवर सिंह खत्री आदि ने कहा कि बैंक के बजाय एटीएम से पैसा निकालने में आसानी होती है। शादी का सीजन होने के कारण बैंक में भीड़ उमड़ रही है जिस कारण दिक्कत हो रही है। उन्होंने शीघ्र एटीएम शुरू कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed