फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: The doors of Latu Devta temple are closed for six months and will now open on the full moon day of Ba

Chamoli: लाटू देवता मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद, अब बैसाख की पूर्णिमा को खुलेंगे

Thu, 04 Dec 2025 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Dec 2025 06:05 PM IST
सार

दिर में पूजा-अर्चना के बाद पुजारी खीम सिंह नेगी ने दोपहर एक बजे आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Chamoli: The doors of Latu Devta temple are closed for six months and will now open on the full moon day of Ba
देवाल ब्लॉक के वाण के लाटू देवता मंदिर में पूजा अर्चना व अनुष्ठान करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक

विस्तार

वाण में लाटू देवता मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को विधि-विधान से आगामी छह माह के लिए बंद हो गए। कपाट बंद होने के दौरान कई श्रद्धालु मौजूद रहे और लाटू देवता के जयकारे लगाए। अब मंदिर के कपाट बैसाख की पूर्णिमा को खुलेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पुजारी खीम सिंह नेगी ने दोपहर एक बजे आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। दोपहर एक बजे पूजा के बाद गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर के कपाट बंद होते ही पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर समिति ने यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी खीम सिंह नेगी ने बताया कि परंपरा के अनुसार अब बैसाख की पूर्णिमा के दिन मंदिर के कपाट खुलेंगे। श्रद्धालुओं ने लाटू देवता से सुख, समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर में क्या है यह आज भी रहस्य
लाटू देवता मंदिर में प्रवेश करते समय पुजारी आंख पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश करता है। मंदिर में पुजारी के अलावा कोई प्रवेश नहीं करता है जबकि श्रद्धालु मंदिर से करीब 15 मीटर दूर मंदिर के बाहर से पूजा करते हैं। मंदिर के अंदर क्या है यह आज भी श्रद्धालुओं के लिए रहस्य बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed