{"_id":"5e3301ba8ebc3e4b4f2292f0","slug":"the-doors-of-chandika-devi-temple-open-karnpryag-news-drn3344556198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडिका देवी मंदिर के कपाट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडिका देवी मंदिर के कपाट खुले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी पर्व पर बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे विधि-विधान से सिमली स्थित राजराजेश्वरी चंडिका देवी मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा की। सैकड़ों भक्तों ने देवी के जयकारे लगाकर पुष्प वर्षा की।
चंडिका देवी मंदिर के कपाट मकर संक्रांति पर्व पर बंद हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे मंदिर के पुजारी कृष्णा गैरोला व प्रदीप गैरोला ने मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए। कपाटोद्घाटन पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक ने मंदिर समिति को 50 हजार, सरस्वती शिशु मंदिर व आदि जगत गुरु शंकराचार्य स्कूल डिम्मर (सिमली) के लिए एक-एक लाख, ममंद सेनू को 40 हजार रुपये देने की घोषणा की। मंदिर परिसर में प्रदीप बुटोला, सुनील कोठियाल की टीम ने सांस्कृतिक कलाकारों व लोगों ने भजन कीर्तन किए। चंडिका देवी ने सिमली, सेनू, जाख, सुंदरगांव, गैरोली, चमोला, राड़खी, मज्याड़ी, डिम्मर, कर्णप्रयाग आदि स्थानों से आए भक्तों को धनधान्य का वरदान दिया। सामाजिक कार्यकर्ता हरिकृष्ण भट्ट व रामकृष्ण भट्ट, अंशुल भट्ट ने मंदिर में भंडारा लगाया। इस मौके पर मालगुजार बीरेंद्र लडोला, मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत टाकेला, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, मनोज पुंडीर, विनोद नेगी, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, मुकेश नेगी, समीर मिश्रा, राकेश नेगी, हरीश चौहान, नवीन नवानी, कमल सिंह, इंद्र नेगी, महानंद गैरोला, संतोष गैरोला, राकेश और अजय आदि मौजूद थे।