फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The doors of Adibadari temple opened, devotees showered flowers

आदिबदरी मंदिर के कपाट खुले, भक्तों ने की पुष्प वर्षा

Wed, 15 Jan 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
The doors of Adibadari temple opened, devotees showered flowers
मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे विधि-विधान के साथ आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए। इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा की और भगवान आदिबदरीनाथ के जयकारे लगाकर पुण्य दर्शन किए।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने भगवान आदिबदरी नाथ जी को सप्त सिंधु के जल से स्नान कराने के बाद पीत वस्त्र पहनाकर मुकुट और सोने-चांदी के छत्रों से विभूषित किया। इसके बाद भगवान को चंदन, रोली व कुमकुम का तिलक लगाकर पंचज्वाला आरती कर भोग लगाया गया। भगवान के शृंगार दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। संवाद
विज्ञापन

महिलाओं ने दी सीता स्वयंवर की आकर्षक प्रस्तुति
आदिबदरी। आदिबदरी मंदिर के कपाट उद्घाटन के साथ ही मंदिर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला भी शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस दौरान सीता स्वयंवर की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसमें सभी किरदार महिलाओं ने निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने धर्म व संस्कृति को उत्तराखंड की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि आदिबदरी मंदिर में पुरातत्व विभाग से सामंजस्य बैठाकर सुविधाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने रामलीला मैदान में एक हॉल बनाने की घोषणा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंटकर मंदिर समूह को देवस्थानम् विधेयक में शामिल करने को कहा। मंदिर परिसर में पतंजलि महिला समिति की ओर से सीता स्वयंवर की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसमें सभी महिला पात्रों रावण की भूमिका में मुन्नी बिष्ट, लक्ष्मण बीरा फर्स्वाण और राजा के रूप में सीमा गुसाईं के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन आचार्य सुनील खंडूड़ी ने कहा कि भागवत नवरसों की खान है। इसकी कथा का श्रवण करने से मानव जीवन के सुख समृद्धि के द्वार खुलते हैं। इस मौके पर गैंणा रावत, नरेंद्र चाकर, नरेश बरमोला, हिमेंद्र कुंवर, बलवंत भंडारी, नवीन खंडूड़ी, विजय चमोला, नवीन बहुगुणा, नंदा पंवार, नंदा नेगी और बलवंत नेगी मौजूद थे।

------------------------------------------------------------------------
श्री राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर के कपाट बंद
कर्णप्रयाग। मकर संक्रांति पर्व पर श्री राजराजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के कपाट विधि-विधान के साथ 15 दिनों के लिए बंद कर दिए गए। मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला, कृष्णा गैरोला ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ मां श्री राजराजेश्वरी चंडिका की पूजा कर शाम चार बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला ने बताया कि मंदिर के कपाट अब 30 जनवरी को खुलेंगे और धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, मलक सिंह नेगी, देवेंद्र रावत, इंद्र सिंह नेगी, संतोष गैरोला और राकेश डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed