फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The culture of scattered culture in Adibari fair

आदिबदरी मेले में बिखरी संस्कृति की छटा

Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
The culture of scattered culture in Adibari fair
महाभिषेक समारोह पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों ने धार्मिक लोक नृत्यों व गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में आयोजित महिला मंगल दलों के कार्यक्रम में सिराणां गांव की महिलाओं ने झुमैलो नृत्य की प्रस्तुति दी। मैतोली ममंद ने चला दिदा भुलो नोठा मंदिर... पर चांचरी नृत्य, जुलगढ़ ममंद ने आई पंचमी माऊ की डालि लगाई जौऊ की... गीत, नगली ममंद की महिलाओं ने गिरि गैंदुवा... गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। खेती, ढमकर, सुगड़, मालसी की ममंद ने झुमेलो व चौंफुला नृत्य किया। छिमटा की महिलाओं, ममंद मालसी, खेती तथा मैतोली के लोकगीतों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन शकुंतला बरमोला ने किया। वहीं, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य सुनील खंडूड़ी ने परीक्षित जन्म व सुखदेव आगमन की कथा सुनाई। इस मौके पर प्रकाश थपलियाल, समीर मिश्रा, मलक नेगी, धीरेंद्र भंडारी और पुनीत डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चांछड़ी प्रतियोगिता में ममंद कुलागाड़ प्रथम
गैरसैंण (संवाद)। पंचाली गांव के मेले में दूसरे दिन पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। राइंका पंचाली के जूनियर व सीनियर वर्ग और गैरसैंण महाविद्यालय की छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। वयोवृद्ध हास्य कलाकार गमालीराम ने हास्य चुटकुलों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। प्रीति, मंदाकिनी, अंजू, अर्चना आदि ने ऐ शासू तेरा नौंना ह्वेगे झूठो..., बाजी रे मुरली हुड़की घमाघम... लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुरेश बिष्ट ने मेला आयोजकों की सराहना की। इस दौरान हुई चांछड़ी प्रतियोगिता में ममंद कुलागाड़ प्रथम और ममंद गडोरासैंण द्वितीय रहा। इस मौके पर वीरेंद्र आर्य, जगमोहन, प्रेम संगेला, हीरा पगैड़ी, बीरेंद्र टम्टा, दिनेश गौड़, अवतार रावत, संजय कुमार, सोबन शाह, प्रधान पुष्पा देवी और पदम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed