फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The contractors take out Chief Officer to office

ठेकेदारों ने अपर मुख्य अधिकारी को दफ्तर से बाहर कर ताला जड़ा

Sat, 17 Jul 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
The contractors take out Chief Officer to office
विकास कार्यों के भुगतान की मांग को लेकर जिला पंचायत के ठेकेदार शनिवार को कार्यालय पर जा धमके। ठेकेदारों ने दफ्तर से अपर मुख्य अधिकारी को बाहर खदेड़कर ताला जड़ दिया। आक्रोशित ठेकेदारों ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बावजूद उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। हालांकि बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने ठेकेदारों को जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया, जिस पर वे शांत हुए।
विज्ञापन

शनिवार को ठेकेदार नारेबाजी करते हुए जिला पंचायत परिसर पहुंचे। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी अरुण चंद्र बड़थ्वाल को कार्यालय से बाहर कर दफ्तर पर ताला जड़ दिया। ठेकेदारों ने कहा कि वे तीन साल से भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मौके पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि मामला उनके सदन का नहीं है। यह तीन साल पुराना मामला है। ये विकास कार्य तब आवंटित किए गए, जब जिला निधि में धनराशि उपलब्ध नहीं थी। इस वजह से जिला पंचायत के मौजूदा बजट से इसका भुगतान बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में निदेशालय से पत्राचार किया गया है। यदि निदेशालय स्तर से किए गए कार्यों का भुगतान इसी बजट से करने के निर्देश प्राप्त हुए, तो सदन के अनुमोदन के बाद ठेकेदारों को बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर ठेकेदार शांत हुए और अपर मुख्य अधिकारी के दफ्तर का दरवाजा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों में त्रिलोक सिंह राणा, मनोजपाल सिंह, रणजीत सिंह, हरिकृष्ण पांडे, दलवीर सिंह, प्रकाश नौटियाल, श्याम राम, यशपाल लाल, कलीराम, राजेश प्रसाद, चंद्र सिंह, रणजीत भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed