फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Constitution gives equal opportunities and rights to every citizen.

Chamoli News: हर नागरिक को समान अवसर और अधिकार देता है संविधान

Wed, 26 Nov 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 26 Nov 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
The Constitution gives equal opportunities and rights to every citizen.
गौचर जीजीआईसी में संविधान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और अन्य। स्रोत: व
फोटो
विज्ञापन

चमोली और रुद्रप्रयागममें मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई रक्षा की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। संविधान दिवस पर चमोली जिले में सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और महाविद्यालयों में कार्यक्रम हुए और सभी को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा गया कि संविधान हर नागरिक को समान अवसर और अधिकार प्रदान करता है।
राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। छात्रा ख्याति ने संविधान की प्रस्तावना, सायना ने मूल अधिकार, प्रियंका ने महिला अधिकार, शिवम सिंह पंवार ने संविधान की विशेषताएं, हेमलता ने मान अधिकार व संतोष कुमार ने समान नागरिक संहिता के बारे में बताया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में संविधान में नागरिकों को दिए अधिकार और कर्तव्य की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम भी गाया। शिक्षा व समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पुलिस कार्यालय में एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने शपथ दिलायी। डीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम विवेक प्रकाश, व्यक्तिक सहायक शैलेंद्र रावत, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी असीम देव मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोखरी। राजकीय जूनियर हाईस्कूल वल्ली व प्राथमिक विद्यालय वल्ली में भी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक डॉ. ओम प्रकाश थपलियाल ने संविधान से मिले मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के पालन पर विशेष जोर दिया। भाजपा नगर अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। यह हर नागरिक को समान अवसर और अधिकार प्रदान करता है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री रंजना रावत, राकेश चंद्र त्रिपाठी, किशन बिष्ट, कविता सती आदि मौजूद रहे। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
कांग्रेस ने संविधान बचाओ दिवस मनाया
गोपेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान दिवस को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी की अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना के वाचन के बाद शपथ ली गई और अधिकार व कर्तव्यों को बताया गया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में संविधान के आदर्शों, उसकी मूल भावना पर बढ़ते खतरों, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। कांग्रेसियों ने वोट चोरी, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, चुनाव में हेराफेरी पर भी चर्चा की। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र गरोड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद


असेड़ सिमलनी में वंदेमातरम का सामूहिक गायन

नारायणबगड़/थराली/गौचर/गैरसैंण/कर्णप्रयाग। कारगिल शहीद सतीश चंद्र सती जीआईसी असेड़-सिमली में वंदेमातरम सामूहिक रूप से गाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भूपालराम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने किया। वहीं थराली के प्रतिविद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल, सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम में उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। गौचर में जीजीआईसी में एक साथ वंदेमातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में वंदेमातरम गीत की भूमिका के बारे में चर्चा की गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाॅ. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में गीत के पूरे संस्करण के गायन के बाद छात्राओं को इसके महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, प्रधानाचार्य डा. सुमन ध्यानी शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं गैरसैंण में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं कर्णप्रयाग महाविद्यालय में भी कार्यक्रम हुआ। प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरसी भट्ट ने संविधान निर्माण प्रक्रिया बताई। कहा कि भारतीय संविधान केवल विधिक दस्तावेज नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के नवीन नेगी एवं अब्दुर्र रहमान ने संविधान आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में डॉ. कविता पाठक, डॉ. मदन लाल शर्मा, डॉ. हरीश रतूड़ी आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed