फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The cheers of Bam-Bam Bhole echoed amidst the rain.

Chamoli News: बारिश के बीच गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Mon, 22 Jul 2024 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Jul 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
The cheers of Bam-Bam Bhole echoed amidst the rain.
उत्तरकाशी काशी विश्वनाथ मंदिर में जला​भिषेक के लिए लगी लंबी कतारें। संवाद
फोटो
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगा भक्तों का तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। सावन के पहले सोमवार को बारिश के बीच ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। शिव के जलाभिषेक के लिए भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दिनभर मंदिर ऊं नम: शिवाय..., बम बम भोले.... के जयकारों से गुंजायमान रहे वहीं भक्तों ने व्रत भी रखा।
बदरीनाथ/गोपेश्वर/नंदानगर/चमोली। गोपीनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से भक्तों की लंबी लाइन लग गई। जलाभिषेक के लिए भक्तों का नंबर करीब आधा घंटे बाद आया। वहीं बदरीनाथ धाम में स्थित केदारेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। पोखरी क्षेत्र में रैसू, बामनाथ, बासुकेदार, सलना, पुष्केश्वर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। वहीं नंदानगर, चमोली, पीपलकोटी के साथ ही अन्य क्षेत्रों के शिवालयों में शिव भक्त जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। उमा माहेश्वर आश्रम, जलेश्वर, शिव मंदिर, शैलेश्वर मंदिर में शिव भक्तों ने पूजा की। गौचर के भैरव मंदिर शैल, पन्नेश्वर शिवालय पनाई, कालिका मंदिर भट्टनगर, रावल देवता मंदिर, नारायणबगड़ के मृत्युंजय महादेव मंदिर देवधूरा, लवकुश महादेव मंदिर कुश, कमलेश्वर महादेव मंदिर केवर, गैरसैंण में धुनारघाठ शिवालय, गंगेश्वर महादेव, देवाल में प्राचीन शिव मंदिर नंदकेशरी, मेलखेत आदिबदरी मंदिर में जलाभिषेक किया गया। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं थराली और ग्वालदम, लंगासू में भी श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भगवान शिव से सुख समृद्धि का आशीर्वाद
नई टिहरी/उत्तरकाशी। त्रिदेव, सतेश्वर महादेव मंदिर, देवलसारी, प्रतापनगर के ओणेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, चंबा के बगासू महादेव, कुंजेश्वर महादेव, चंद्रेश्वर महादेव, घनसाली के बूढ़ाकेदार, बेलेश्वर, थकलेश्वर, नील चामेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जलाभिषेक कर लोगों ने भगवान शिव से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
उत्तरकाशी। शहर के बीच स्थित काशी विश्वनाथ मंंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इसके अलावा गोपेश्वर महादेव, कीर्तेश्वर, लक्षेश्वर, कालेश्वर, रुद्रेश्वर महादेव, केदार कंडार देवता तथा जड़भरत, विमेलश्वर महादेव, शिखरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। उधर, बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र के नागेश्वर महादेव, चंद्रेश्वर महादेव के साथ ही यमुना के मायके खरसाली गांव में भूतेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भटवाड़ी के भाष्करेश्वर महादेव मंदिर भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। संवाद


बेलपत्र, धूप, दीप के साथ किया जलाभिषेक
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण/श्रीनगर। शिवभक्तों ने बेलपत्र, धूप, दीप के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। शिवालय क्यूंकालेश्वर, लक्ष्मीनारायण स्थित महादेव मंदिर, गगवाडस्यूं घाटी के सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर, वहीं पाबौ व थलीसैंण के मजरा महादेव, जगतेश्वर, चिपलेश्वर, चोलेश्वर, जटेश्वर मंदिर में महादेव का जलाभिषेक किया गया। देवलेश्वर महादेव मंदिर के धर्माचार्य सुधीर चंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। पार्वती देवी, बिमला देवी, ऋतु नेगी ने बताया कि साेमवार का व्रत लेकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। वहीं श्रीनगर में सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर, नागेश्वर मंदिर, कटकेश्वर महादेव, किलकिलेश्वर, ढुंढेश्वर महादेव समेत अन्य शिवालयों में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते रहे। कमलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर परिसर के बाहर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कमलेश्वर महादेव मंदिर के महंत आशुतोष पुरी ने कहा कि बारिश के बीच भी भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed