फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The body of a garden worker was found in a suspicious condition in the forest

Chamoli News: जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला उद्यान कर्मी का शव

Mon, 26 May 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 26 May 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
The body of a garden worker was found in a suspicious condition in the forest
पोखरी। उद्यान विभाग हापला में तैनात कर्मचारी का शव हापला बाजार के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मिला। जंगली जानवर के हमले में उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को हापला बाजार से आगे पोखरी सड़क पर एक शव पड़ा होने की सूचना लोगों ने पोखरी थाने में दी। एसआई दलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान उद्यान विभाग हापला में तैनात माली जसवंत कंडारी के रूप में हुई। मृतक के भाई अजय कंडारी और उद्यान निरीक्षक पोखरी मनोज पुंडीर की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया। एसआई दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर और सिर पर जंगली जानवर के नाखूनों के निशान मिले हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जंगली जानवर के हमले में जसवंत कंडारी की मौत हुई होगी। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed