{"_id":"58652ec84f1c1b435ceebd0c","slug":"the-army-said-security-reasons-prevented-common-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने कहा, सुरक्षा कारणों से रोकी आम आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने कहा, सुरक्षा कारणों से रोकी आम आवाजाही
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Thu, 29 Dec 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के रास्ते कुछ संदिग्ध लोगों के जोशीमठ में घुसने की आशंका से चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा कारणों से ही औली मार्ग पर आम आवाजाही बंद की गई है। शुक्रवार को यहां उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय बैठक में सेना के प्रतिनिधि की ओर से यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
यह बैठक सेना की ओर से औली रोड पर आम वाहनों की आवाजाही बंद करने पर उपजे विवाद को लेकर बुलाई गई थी, जो बेनतीजा रही। सेना की बात से ग्रामीण सहमत नहीं थे। एसडीएम ने कहा कि शीघ्र सेना के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मार्ग खुलवाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
सेना की ओर से दो माह से औली मार्ग पर आम वाहनों को रोककर सघन चेकिंग की जा रही थी। 28 दिसंबर को सेना ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए आवाजाही सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
मामले के तूल पकड़ने पर एसडीएम ने बृहस्पतिवार को सेना के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में उपस्थित सेना के अधिकारी के प्रतिनिधि ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए औली मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही रोके जाने की बात कही, लेकिन स्थानीय लोग इससे सहमत नहीं थे।
उनका कहना था कि जोशीमठ के मुख्य मार्गों पर कोई चेकिंग नहीं की जा रही है, जबकि औली रोड का अन्य क्षेत्रों से कोई संबंध नहीं है। कहा गया कि सुरक्षा के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि मार्ग खुलवाने को लेकर सेना के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
मार्ग जल्द खुलवाया जाएगा। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, अतुल सती, माधव प्रसाद सेमवाल, ऋषि प्रसाद सती, नैन सिंह भंडारी, अमित सती, प्रकाश नेगी, रमेश चंद्र सती, अरुण लाल शाह, महावीर सिंह भंडारी और थानाध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद थे।