फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The agitators burned copies of the mandate

आंदोलनकारियों ने जलाई शासनादेश की प्रतियां

Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
The agitators burned copies of the mandate
घाट-नंदप्रयाग मार्ग को डेढ़ लेन करने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे लोगों ने घाट से सेरा तक सड़क के पांच किमी चौड़ीकरण के शासनादेश की प्रतियां जलाईं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि अब चार अप्रैल को घाट से देहरादून तक पैदल यात्रा निकालेंगे, जिसमें देहरादून के प्रवासी भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

118 दिनों से आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि उनकी मांग छह मीटर सड़क को नौ मीटर चौड़ा करने की है, लेकिन सरकार की तरफ से जारी शासनादेश में स्पष्ट नहीं है कि सड़क कितनी चौड़ी होगी। उन्होंने स्थानीय विधायक पर गलत कटिंग को चौड़ीकरण बताकर गुमराह करने का आरोप लगाया। व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह नेगी ने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए सिर्फ पांच किमी तक कटिंग का शासनादेश जारी किया है। आंदोलनकारी आलम राम का कहना है कि सरकार ने 2018 में इस सड़क को डेढ़ लेन करने के लिए प्रथम चरण की डीपीआर के लिए एक करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये का शासनादेश जारी किया था। इसी इसी सड़क के लिए 22 करोड़ की डीपीआर भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई। वहीं मोख के प्रधान सुमेर सिंह, लाखी के कर्ण सिंह और अवतार सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। साथ में देवेंद्र जमालू, मकर सिंह, अख्तर खान, हयात बिष्ट, भूपेंद्र सिंह आदि भी समर्थन में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed