फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ten operations in medical camp

मेडिकल कैंप में हुए दस ऑपरेशन

Wed, 22 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ten operations in medical camp
सेमलडाला मैदान में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की दूसरी वर्षगांठ पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान पथरी, बवासीर, हर्निया व अन्य रोगों के दस सफल ऑपरेशन हुए। 150 से अधिक हड्डी और दांत से संबंधित रोगियों का परीक्षण भी हुआ।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल व 75 आरसीसी के मेजर सच्चू सी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि यह अस्पताल क्षेत्र में वरदान साबित हो रहा है। अस्पताल के चिकित्साधिकारी डा. मुकेश उनियाल ने बताया कि दो वर्ष में 40 हजार ओपीडी और दंत विभाग में 225 मरीजों का परीक्षण व सर्जरी की गई। कार्यक्रम में विद्या मंदिर और शिशु मंदिर पीपलकोटी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विभाग प्रचारक चिरंजीवी, दिल्ली अस्पताल के डा. कपिल, डा. हामिदी, डा. विकास पोखरियाल, डा. अनिल त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, शंभू सती, अतुल शाह आदि मौजूद थे। संचालन चिकित्सालय के प्रभारी बलवीर सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed