फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teams of Chamoli, Pauri, Pithoragarh and Almora reached the next round.

Chamoli News: चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमें अगले दौर में पहुंचीं

Mon, 30 Sep 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 30 Sep 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Teams of Chamoli, Pauri, Pithoragarh and Almora reached the next round.

विज्ञापन
फोटो



25वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू

10 जिलों के 265 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग


संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। 25वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता सोमवार को गोपेश्वर खेल मैदान में शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 10 जिलों के 265 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।




मुख्य शिक्षा अधिकारी डीएस रावत, प्रधानाचार्य केबी सिंह और राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। अंडर-14 बालिका वर्ग का पहला मैच चमोली और नैनीताल के बीच हुआ, जिसमें चमोली ने 25-16 तथा 25-11 अंकों से जीत दर्ज की। इसी वर्ग का दूसरा मैच पौड़ी व टिहरी की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में पौड़ी की टीम विजयी रही। पौड़ी ने 25-19 तथा 25-15 से जीत दर्ज की। इसी तरह अंडर-17 में पहला मैच पिथौरागढ़ और चमोली के बीच हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में चमोली को 25-21 व 25-11 अंकों से हराया। इसी वर्ग के दूसरे मैच में पौड़ी ने नैनीताल की टीम को 25-12 व 25-15 अंकों से हराया। अंडर-19 में पहला मैच अल्मोड़ा और यूएस नगर के बीच खेला गया, जिसमें 25-20 व 25-15 अंकों से अल्मोड़ा विजयी रही। इस मौके पर प्रकाश चौहान, बृजमोहन रावत, पृथ्वी सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, जिला क्रीड़ा समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, केके चौहान, रमेश, बलदेव, पूजा, कविता, विक्रम सिंह, किशोर शाह और यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed