फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teacher Bhashkaranand taught poor children the floor

शिक्षक भाष्करानंद ने गरीब बच्चों को पढ़ाकर दिलाई मंजिल

Thu, 24 Oct 2019 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Teacher Bhashkaranand taught poor children the floor
शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित राजकीय इंटर कॉलेज सिमली में हिंदी/संस्कृत के प्रवक्ता भाष्करानंद डिमरी पिछले कई वर्षों से स्कूल की छुट्टियों में गरीब और मेधावी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पढ़ा रहे हैं। ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश के दौरान उनकी कक्षाएं में पंचायत घर में लगती हैं। इसी का नतीजा रहा है कि वर्ष 2005 से राइंका सिमली का हिंदी व संस्कृत का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

राइंका सिमली के प्रवक्ता भाष्करानंद डिमरी पिछले छह वर्षों से अनुसूचित जाति के गरीब बच्चों की शिक्षा में आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। स्कूल में पढ़ने वाली कृतिका और सोनी को वह कक्षा छह से 500 रुपये प्रतिमाह फीस आदि के लिए सहायता देते आ रहे हैं। कृतिका और सोनी इस वर्ष कक्षा 12 में पढ़ रही हैं। कॉलेज की लाइब्रेरी में उन्होंने अपने संसाधनों से ज्ञानवर्द्धक पत्रिकाएं और अन्य पुस्तकें जुटाई हैं। वे अंग्रेजी में बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत हैं। कॉलेज में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए कमरा नहीं था। उन्होंने स्वयं दस हजार रुपये का योगदान देकर टीन शेड बनवाया। शिक्षक डिमरी ने कहा कि इस साल से कक्षा नौ में पढ़ने वाले आयुष और पीयूष को पांच-पांच सौ रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मदद वे दे रहे हैं। इसके अलावा बच्चों में स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली और गोष्ठियों का आयोजन वे करते रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed