फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Taxi federation strict on overloading and over rating

ओवर लोडिंग और ओवर रेटिंग पर टैक्सी महासंघ सख्त

Wed, 05 Aug 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Taxi federation strict on overloading and over rating
उत्तराखंड टैक्सी/मैक्सी महासंघ की चमोली इकाई ने वाहनों में ओवर लोडिंग और ओवर रेटिंग न करने का निर्णय लिया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पकड़े जाने पर संबंधित वाहन स्वामियों पर जुर्माने के साथ ही वाहन सीज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

चमोली बाजार में आयोजित महासंघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जिले में कोई भी वाहन ओवर लोडिंग और ओवर रेटिंग नहीं करेगा। प्रति सवारी से डबल किराया लिया जाएगा और शारीरिक दूरी के लिए सीमित सवारियां ही वाहनों में ले जाई जाएंगी। इसे लेकर महासंघ की ओर से वाहनों की चेकिंग की जाएगी। निर्णय लिया गया कि जो भी प्राइवेट वाहन सवारियां ले जाते हुए पकड़ा गया, संबंधित वाहन की फोटोग्राफ एआरटीओ को सौंपकर सीज करवाई जाएगी। सरकार से एक वर्ष का रोड टैक्स व पैसेंजर टैक्स माफ करने और वाहनों का परमिट दो वर्ष के लिए बढ़ाने की मांग की गई। निर्णय लिया गया कि वाहन स्वामियों व चालकों की समस्याओं को लेकर महासंघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र एआरटीओ से मिलने जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष डा. मदन मोहन, सचिव जगमोहन सिंह, चंडी बहुगुणा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुंवर, दरवार सिंह, सतेंद्र फरस्वाण, राजेश, महावीर, पप्पू राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed