फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Take protective measures by jointly inspecting the Chardham Yatra route

चारधाम यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर करें सुरक्षात्मक उपाय

Mon, 21 Mar 2022 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Take protective measures by jointly inspecting the Chardham Yatra route
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने पुलिस, परिवहन और कार्यदायी संस्था को चारधाम यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम हिमांशु खुराना ने सड़क सुरक्षा जांच समिति के गठन के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्ग के साथ ही अन्य मार्गों के संवेदनशील स्थानों पर यातायात संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। होर्डिंग्स, शॉर्ट वीडियो, एनईडी वैन आदि के माध्यम से लोगों को इसके बारे में बताया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर डेढ़ महीने में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सीओ पुलिस नताशा सिंह, सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल, आरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा, लोनिवि, बीआरओ, पुलिस व सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी एसडीएम वर्चुअल बैठक से जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed