फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sword of action hanged on the president of Nagar Panchayat Pokhari

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मामले में नगर पंचायत पोखरी पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Sun, 09 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sword of action hanged on the president of Nagar Panchayat Pokhari
नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले में चुनाव के दौरान नामांकन में झूठा शपथ पत्र देने पर अब बर्खास्तगी की तलवार लटकने की संभावना बन गई है। इस मामले में प्रदेश के शहरी विकास विभाग के सचिव शैलेश बगौली की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष को भेजे नोटिस में एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 के नवंबर माह में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत पोखरी से लक्ष्मी प्रसाद पंत ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। चुनाव में हार का सामना करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश प्रसाद भट्ट ने शासन और शहरी विकास विभाग में शिकायत की थी कि लक्ष्मी प्रसाद पंत ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है, लेकिन नामांकन में उन्होंने झूठा शपथ पत्र दाखिल कर भूमि का कोई जिक्र नहीं किया है। लिहाजा इनका नामांकन रद्द किया जाए, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में जगदीश भट्ट ने सूचना अधिकार के तहत लक्ष्मी प्रसाद पंत के नामांकन की प्रति हासिल कर नामांकन को उच्च न्यायालय नैनीताल में चुनौती दी। न्यायालय ने मामले में शासन को जांच के आदेश दिए। इसके बावजूद भी मामला ठंडे बस्ते में रहा। जगदीश भट्ट ने इसी वर्ष दोबारा न्यायालय में मामले को उठाया, तब जाकर शासन की ओर मामले में दिलचस्पी ली गई। बीती पांच फरवरी को शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि राज्य सरकार की भूमि के खसरा नंबर 384 पर अतिक्रमण की शिकायत सत्य पाई गई है। क्यों न आपके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। इस मामले में अध्यक्ष से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। अतिक्रमण वाली भूमि में मेरा कोई निर्माण नहीं किया हुआ है। मुझे बिना वजह बदनाम किया जा रहा है। मुझे शहरी विकास विभाग से कोई नोटिस भी नहीं मिला है, लेकिन सोशल मीडिया पर नोटिस की प्रति वायरल हो रही है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लक्ष्मी प्रसाद पंत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed