फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Swedish citizens cleaned Anasuya Mata temple road

Chamoli News: स्वीडन के नागरिकों ने अनसूया माता मंदिर मार्ग पर की सफाई

Tue, 26 Mar 2024 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 26 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Swedish citizens cleaned Anasuya Mata temple road
प्रकृति और संस्कृति को समझने के लिए 13 दिन के भ्रमण पर आए हैं विदेशी नागरिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड घूमने आए स्वीडन के लोगों ने अनसूया माता मंदिर मार्ग में सफाई अभियान चलाकर भारी मात्रा में कूड़ा एकत्रित किया। उन्होंने स्थानीय पर्यटकों व यात्रियों को भी प्राकृतिक स्थलों को साफ और स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

फेर्नवे एवेंटर्स रिसोर्स कंपनी की तरफ से स्वीडन के 11 लोगों का दल चमोली क्षेत्र में घूमने आया है। ग्रुप में सभी लोग 60 से अधिक उम्र के हैं। पूनम रावत ने बताया कि स्वीडन के लोगों का यह ग्रुप प्राकृतिक और यहां की संस्कृति को समझने के लिए आया है। ग्रुप 13 दिनों तक यहां विभिन्न जगहों का भ्रमण करेगा। इसी के तहत सभी लोग रविवार को अनसूया माता मंदिर घूमने गए। वापस आते समय उन्होंने रास्ते पर फैले कचरे को एकत्रित किया। ग्रुप में आए लोगों में होल्मस्टोम, मारिया, जोहन एंडर्स, विवोला मारग्रेट, कार्ल जिओर्ग, ओल्सन, इलिआसन, हारलोव, टीना आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed