फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   supplies of food

चमोली जिले में पहुंची एडवांस रसद

Mon, 08 Jul 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
supplies of food
गोपेश्वर। बरसात के सीजन को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने गोदामों में अगस्त तक के लिए एडवांस में रसद का भंडारण कर लिया है। जिले में लगभग 13 हजार क्विंटल गेहूं और 53 हजार क्विंटल चावल का भंडारण किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल शाह ने बताया कि जल्द ही सितंबर माह की रसद भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

चमोली जिले में खाद्य पूर्ति विभाग से 88802 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। आगामी बरसात को देखते हुए जिले में गेहूं और चावल का भंडारण कर दिया गया है। अब यह रसद ग्रामीण क्षेत्रों के सस्ते गल्ले की दुकानों में सप्लाई होगी। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल शाह ने बताया कि बरसात में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के बंद हो जाने पर ग्रामीणों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एडवांस रसद भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर हर समय रहेगा तेल
गोपेश्वर। बरसात को देखते हुए जिले के पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल आरक्षित रखने के निर्देश भी पूर्ति विभाग की ओर से दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी किशोरी लाल शाह ने बताया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर दो हजार लीटर पेट्रोल और तीन हजार लीटर डीजल आरक्षित रखा जाएगा, जिससे बरसात में सड़कों के बंद होने व आपदा के दौरान राहत-बचाव कार्य में कोई दिक्कत न हो। रसोई गैस एजेंसियों को भी 50 घरेलू और 50 व्यावसायिक सिलेंडर हर समय गोदाम में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed