फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Success achieved not by hours, but by studying for a whole year

घंटों के हिसाब से नहीं, पूरे सालभर की पढ़ाई से हासिल की कामयाबी

Mon, 06 Jun 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Success achieved not by hours, but by studying for a whole year
इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर रहे अंशुल बहुगुणा ने कहा कि घंटों के हिसाब से नहीं बल्कि सालभर की मेहनत की बदौलत उन्हें सफलता मिली। अंशुल ने बिना ट्यूशन के यह कामयाबी हासिल की है। पढ़ाई में मोबाइल फोन उनके लिए बेहद मददगार साबित हुआ।
विज्ञापन

सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर के छात्र अंशुल ने 500 में से 484 अंक (96.80 प्रतिशत) हासिल किए हैं। वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। उनके पिता गिरीश चंद्र बहुगुणा शिक्षक हैं, जबकि माता रेखा बहुगुणा गृहणी हैं। अंशुल ने कहा कि कोरोनाकाल में पढ़ाई में जरूर व्यवधान पैदा हुआ, लेकिन मोबाइल फोन मददगार साबित हुआ। उन्होंने यूट्यूब से पढ़ाई की। अंशुल ने भौतिक विज्ञान में 100, गणित में 95, अंग्रेजी में 98, हिंदी में 97 और रसायन विज्ञान में 95 अंक हासिल किए हैं। अंशुल ने कहा कि सिर्फ परीक्षा से पहले पढ़ाई करने से लक्ष्य हासिल नहीं होता है। इसके लिए सालभर पढ़ाई करनी चाहिए। छात्र मोबाइल फोन का उपयोग करें, लेकिन अपने कॅरिअर संवारने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed