{"_id":"682dbcb60817534af20e0094","slug":"students-took-out-a-tricolor-march-in-pokhari-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112535-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पोखरी में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पोखरी में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
Wed, 21 May 2025 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 21 May 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पोखरी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पोखरी बाजार में स्कूली छात्र-छात्राओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा विनायक धार डाक बंगले से शुरू हुई और पेट्रोल पंप होते हुए बस स्टैंड से गोल मार्केट तक पहुंची। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पूरी दुनिया में आतंकवाद के खात्मे में मील का पत्थर साबित होगी। यह आतंकियों के लिए एक संदेश भी है कि यदि फिर कोई ऐसी हिमाकत की तो उन्हें उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना की बड़ी उपलब्धि पर पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, पुष्पा चौधरी, रंजना रावत, अंजना रावत, दीपक चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, नगर अध्यक्ष अमर सिंह, राधारानी रावत आदि मौजूद रहे। संवाद