फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Students going to school through damaged road

क्षतिग्रस्त रास्ते से स्कूल जा रहे छात्र-छात्राएं

Wed, 20 Jul 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Students going to school through damaged road
पोखरी के प्राथमिक विद्यालय गोदली के क्षतिग्रस्त रास्ते से स्कूली बच्चों को लेकर जाते अभिभावक। - फोटो : GOPESHWAR
भूस्खलन से जगह-जगह रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण प्राथमिक विद्यालय गोदली के छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। खतरे को देखते हुए स्कूल की छुट्टी होने पर अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्वयं ही जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गोदली में 19 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर के समीप ही प्राथमिक विद्यालय का भवन स्थित है। यहां वर्ष 2018 में कलसिर-नौली मार्ग के निर्माण के बाद से भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन अब लगभग 300 मीटर ऊपर विद्यालय भवनों तक जा पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय भवनों तक भूस्खलन पहुंच गया है, लेकिन अभी तक प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सुरक्षा की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भूस्खलन क्षेत्र में पानी के रिसाव को रोकने के लिए तिरपाल तक की व्यवस्था नहीं की गई है। पीटीए अध्यक्ष सज्जन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, राधा रानी रावत, कलसिर प्रधान नीमा राणा, नैल के प्रधान सत्येंद्र सिंह, प्रधान प्रेम सिंह आदि ने जल्द से जल्द यहां सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed