फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   strike against alcohal

शराब की दुकान के विरोध में छह घंटे धरना

Wed, 24 Feb 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 24 Feb 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कुलसारी में खोली गई शराब की दुकान के विरोध में कुलसारी और आसपास के गांवों की महिलाओं ने तहसील परिसर में छह घंटे तक धरना दिया।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अनूप कुमार नौटियाल के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया यदि नए वित्तीय वर्ष में कुलसारी में शराब की दुकान बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा डिमरी के नेतृत्व में कई महिलाएं सुबह दस बजे तहसील परिसर पहुंची और धरना देकर प्रदर्शन किया।

महिलाओं ने कहा कि प्रशासन ने बिना लोगों की सहमति के जबरन कुलसारी में अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित की है। सुबह शाम यहां नशेड़ियों ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं युवा पीढ़ी भी इस नशे के आदी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महिलाओं का बाजार जाना मुुश्किल हो गया है। शाम चार बजे महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि होली पर्व से पांच दिन पूर्व महिलाएं कुलसारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर धरना देंगी और होली पर पूर्णत: शराब की दुकान को बंद किया जाएगा।

महिलाओं ने अप्रैल माह से दुकान को पूर्णत: बंद करने की मांग भी की। चेतावनी दी यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

धरना देने वालों में शीला देवी, शकुंतला देवी, कविता देवी, ममता देवी, दीपा देवी, हरमा देवी, सावित्री देवी, नीमा देवी, कमला देवी, रिंकी विष्ट, सुनीता देवी, आशा देवी और सुषमा देवी सहित कई गांवों की महिलाएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed