{"_id":"ab92de8144c31fa1eaa95e648ebbae09","slug":"strike-against-alcohal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Thu, 11 Feb 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के कुलसारी में आबकारी विभाग की ओर से खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में कुलसारी और आसपास के गांवों की महिलाओं ने थराली बाजार से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
तहसीलदार परमानन्द राम को ज्ञापन देते हुए महिलाओं ने चेतावनी दी यदि शीघ्र शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
महिला मंगल दल कुलसारी की अध्यक्ष हेमा डिमरी के नेतृत्व में आर्दा, बूढाडांग, जबरकोट और मेटा आदि गांवों की महिलाओं ने कुलसारी में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद करने की मांग कही।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। आस-पास के गांवों और स्कूली बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। परिवारों की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन
सामाजिक माहौल खराब होने के साथ-साथ पारिवारिक कलह बढ़ रहा है। ज्ञापन में ग्राम प्रधान सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद्र पुरोहित, रिंकी बिष्ट, गायत्री देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, कविता देवी, जानकी देवी और आशा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।