फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Stopped people going to meet the Chief Minister for the road

सड़क के लिए मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे लोगों को रोका

Tue, 02 Mar 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Stopped people going to meet the Chief Minister for the road
मालकोट-सेरा-तेवाखर्क सड़क निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के लोगों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भराड़ीसैंण जाने का प्रयास किया, लेकिन दुगथमा बैरियर पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इससे गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मालकोट, सेरा, तेवाखर्क के ग्रामीण 26 जनवरी से श्रमदान कर सड़क बना रहे हैं। सड़क के लिए ग्रामीणों की ओर से क्रमिक अनशन भी किया गया। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो मंगलवार को करीब 40 लोग जिपंस अवतार पुुंडीर की अगुवाई और दयाल सिंह के नेतृत्व में मांग को लेकर मुख्य सचिव ओमप्रकाश से लोनिवि के अतिथि गृह में मिले। मुख्य सचिव ने ग्रामीणों की मांग पर विचार कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने विस भवन भराड़ीसैंण कूच किया। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि ग्रामीण 36 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, फिर भी उनकी सुध लेने कोई भी मंत्री/अधिकारी नहीं आया। इस दौरान सेरा की प्रधान हेमादेवी, हुकम सिंह, कमला, इंद्रा, पार्वती, कलावती, अंजू, शांति , कुंवर राम, वीरेंद्र, अवतार, सुला, रीता, हंसी देवी, लीला देवी और गोमती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं जाने दिया भराड़ीसैंण
गैरसैंण। ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सेविका यूनियन की महिलाओं ने सीटू के बैनर तले आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन लेकर भराड़ीसैंण विस परिसर में जाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दुगथमा बैरियर पर ही रोक दिया। इस पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद द्वाराहाट के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम 21000 रुपये मासिक मानदेय देने व श्रम कानूनों के तहत सुविधाएं देने, सेवानिवृत्ति के बाद 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने आदि की मांग की। सीटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा और उपाध्यक्ष जितेंद्र की उपस्थिति में आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष जानकी रावत के नेतृत्व में 60 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने प्रदर्शन में किया। इस दौरान मलेठी, मालई, पेब, पुनगांव, विसौंणा, कफलोड़ी, टैंटुड़ा, बछुवाबांण, लामबगड़, कोयलख, पज्याणा, सैंजी की मोहनी, नीमा, दर्शनी, मंजू, संगीता, नरमा, अंजना रावत, आशा, राधा, ललिता, रीना, जयंती, सतेश्वरी, रेखा, किरन, ममता, अनीता, सुशीला, नंदी, पम्मी, पुष्पा थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed