{"_id":"cb9f4467d43a391a9f8afb47801416a4","slug":"state-government-is-developing-a-map-bhatt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार के पास नहीं विकास का मैप : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार के पास नहीं विकास का मैप : भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के सामने वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत कहीं नहीं टिकते हैं।
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने राज्य को विकास के नए आयाम दिए, लेकिन आज राज्य सरकार के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य में 30 लाख युवा आज भी रोजगार के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायकों को अपनी संपत्ति सार्वजनिक करनी चाहिए।
गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भट्ट ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने जनता के लिए जो 108 सेवा शुरू की थी, उसमें डीजल डालने तक के लिए सरकार आनाकानी कर रही है।
पर्वतीय क्षेत्रों के गांव आज भी सड़क, पानी, बिजली और संचार सुविधा से वंचित हैं। बंदर, लंगूर खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, पार्टी जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, जोशीमठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राजेंद्र ममगाईं और दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।