फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   blossoms prematurely Buransh.

समय से पहले ही खिलने लगा बुरांश

Tue, 28 Feb 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 28 Feb 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
blossoms prematurely Buransh.
गलों में इन दिनों खिला बुरांश प्रकृति के सौंदर्य को लगा रहा चार चांद। - फोटो : amar ujala.

मध्य हिमालय क्षेत्र में हो रहे जलवायु परिवर्तन का असर अब यहां की वनस्पति पर भी दिखाई देने लगा है। यहां उगने वाला बुरांश जलवायु परिवर्तन के कारण समय से पहले ही खिलने लगा है।

विज्ञापन


राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाला बुरांश अमूमन मार्च (चैत्र) माह के अंत खिलना शुरू होता था, लेकिन बीते कुछ वर्षों से जलवायु में तेजी से हो रहे परिवर्तन के कारण यहां फरवरी (फाल्गुन) माह के मध्य से ही बुरांश के फूल चोपता, बंज्याणी, मंडल, बछेर, निजमुला, ग्वालदम, कनोल, देवाल, थराली क्षेत्रों में खिलने लगे हैं।
विज्ञापन


समय से पहले बुरांश के फूलों का खिलना जहां स्थानीय लोगों के लिए हैरानी की बात है वहीं वनस्पति विज्ञानियों के लिए यह शोध विषय बन गया है। वनस्पति विज्ञानी डा. मनीष बेलवाल का कहना है कि जलवायु में हो रहे परिवर्तन से भूमि के अंदर भी तेजी से बदलाव आ रहे हैं, जिसके चलते वनस्पतियों के लिए उपयोगी जैव कारकों के चक्र में भी बड़ा बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदलाव के कारण यहां उगने वाली वनस्पतियों के जीवन चक्र में भी बदलाव होने लगा है, जिससे यहां कई वनस्पतियां समय से पहले खिलने और समय से पहले मुरझाने का नया चक्र शुरू हो गया है, जो जलवायु में बड़े बदलाव के संकेत हैं। इन बदलावों को समझने के लिए विभिन्न स्तरों पर शोध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed