{"_id":"5817739b4f1c1bc032435a9b","slug":"starting-from-today-diwara-trip-decorated-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू दिवारा यात्रा, सजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू दिवारा यात्रा, सजे मंदिर
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
uma devi temple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपीरी और चांदपुर की आराध्य देवी मां उमा देवी आज बारह वर्ष बाद गर्भ गृह से बाहर आएंगी। इसके बाद देवी मंडी समिति के नजदीक बहुगुणा नगर के पौराणिक मंदिर और सांकरी के पौराणिक मंदिरों का भ्रमण करेगी। सांकरी (अब सुभाषनगर) में भी मां उमा का पौराणिक मंदिर है। बताया जाता है कि कैलास जाते हुए मां उमा सबसे पहले सांकरी में आई थी।
विज्ञापन
पुजारी गांव के पधान रवींद्र पुजारी ने बताया कि यात्रा में कपीरी के ग्रामीण ससुराली और डिम्मर के ग्रामीण मायके की भूमिका में होते हैं। आयोजक समिति के राजेंद्र सिंह नेगी और खेमराज भंडारी ने कहा कि पुजारी गांव स्थित मां उमा देवी का मंदिर भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं सांकरी में भी मंदिर को सजाया गया है।
विज्ञापन