फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Start Kailash Mansarovar Yatra from Neeti Valley'

कैलाश मानसरोवर यात्रा नीती घाटी से शुरु करने की उठी मांग

Sun, 25 Oct 2020 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
'Start Kailash Mansarovar Yatra from Neeti Valley'
चीन सीमा क्षेत्र में स्थित नीती घाटी से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की मांग उठने लगी है। नीती गांव में हुई भोटिया जनजाति के ग्रामीणों की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि घाटी से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने से यहां रोजगार के द्वार भी खुल जाएंगे। घाटी के युवा मैदानी क्षेत्रों के बजाय अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख मुख्य वन संरक्षक डा. आरबीएस रावत ने कहा कि नीती घाटी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मानसरोवर इस सीमा क्षेत्र से काफी नजदीक है। यदि कैलाश मानसरोवर यात्रा को नीति घाटी से शुरू करवाया जाए तो यह उत्तराखंड पर्यटन के विकास के लिए अभूतपूर्व कदम होगा। प्रधान संगठन के जिला महामंत्री व कागा गांव के प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा नीती घाटी से शुरू होती है तो चीन सीमा पर भारत की स्थिति भी मजबूत होगी। स्वरोजगार के लिहाज से भी यह यात्रा बेहद फायदेमंद होगी। इस मौके पर प्रवक्ता नंदन सिंह रावत, बैशाख सिंह रावत, विजय सिंह डुंगरियाल और धन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed