फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Staff came from Spain, Health Department swung its feet

स्पेन से आया कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूले

Sat, 21 Mar 2020 05:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Staff came from Spain, Health Department swung its feet
गैरसैंण के पांडुवाखाल में यात्रियों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : KARNPRYAG
जोशीमठ क्षेत्र में एक जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे कर्मचारी के हाल ही के दिनों में स्पेन से लौटने की खबर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। सीएमओ डा. केके सिंह मेडिकल टीम के साथ रात 10 बजे ही परियोजना स्थल पहुंचे, लेकिन कर्मचारी की रात की ड्यूटी होने के कारण वह टनल में चला गया। रातभर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारी के टनल से बाहर आने का इंतजार किया। शनिवार को सुबह सात बजे कर्मचारी के स्वास्थ्य का परीक्षण कर स्क्रीनिंग की गई। कर्मचारी में कोरोना वायरस के कोई लक्षण न मिलने के बाद विभागीय टीम ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दुबई से पहुंचा एक युवक सहित छह लोग
विभाग ने जांचा स्वास्थ्य, सभी सामान्य, विदेशों से गांव लौट रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/थराली/कर्णप्रयाग। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुबई से एक और अन्य जगहों से छह लोग देवाल ब्लाक के उलंग्रा गांव पहुंचे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी छह लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। ये सभी लोग शनिवार को सीएचसी थराली में जांच के लिए पहुंचे थे। हालांकि इनमें अभी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं फिर भी सभी लोग 28 दिनों तक कोरेंटाइन किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवाल ब्लॉक के उलंग्रा गांव का एक युवक दुबई से और पांच लोग देहरादून, बंगलूरू, दिल्ली, असम से अपने गांव उलंग्रा पहुंचे। इसके बाद ये सभी छह लोग शनिवार को स्वयं जांच के लिए सीएचसी थराली पहुंचे। चिकित्साधिकारी डा. नवनीत ने बताया कि सभी का स्वास्थ्य अभी ठीक है। देवाल के स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थराली क्षेत्र में विदेश से घरों को लौटे 10 लोग अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। सीएचसी थराली की प्रभारी डा. नवनीत चौधरी ने बताया कि विदेश से लौटे 10 लोग अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। फिलहाल जो जहां पर हैं वहीं पर रहें। सीएचसी थराली ने अपने विलेज हेल्थ वर्करों को सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति बाहर से या विदेश से अपने गांव में आता है तो उसकी सूचना तुरंत सीएचसी थराली को दें।
कर्णप्रयाग के दो गांवों में विदेशों से दो लोगों के आने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनका स्वास्थ्य जांचा जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले। एक व्यक्ति बहरीन और दूसरा गल्फ कंट्रीज से आया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की उन पर पैनी नजर है।
कर्णप्रयाग का उमा देवी मंदिर भी बंद
कर्णप्रयाग। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कर्णप्रयाग के प्रसिद्ध श्री उमा देवी मंदिर परिसर में 31 मार्च तक लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं नौटी के नंदा देवी मंदिर में होने वाला मेला पहले ही स्थगित किया जा चुका है। मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी ने बताया कि उमा देवी मंदिर परिसर में पुजारी के अतिरिक्त किसी का भी प्रवेश निषिद्ध रहेगा।

पांडुवाखाल में बाहर से आने वाले 193 यात्रियों की हुई जांच
गैरसैंण। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए गैरसैंण प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। चमोली व अल्मोड़ा की सीमा पांडुवाखाल में गैरसैंण प्रशासन ने बाहर से आने वाले यात्रियों का परीक्षण किया। शनिवार को प्रशासन ने दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, लखनऊ, हरियाणा, फरीदाबाद, गुड़गांव से आने वाले 193 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सा टीम की डॉ. प्रेरणा सैनी ने बताया कि केवल चार यात्रियों को सामान्य बुखार के लक्षण मिले। बाकी सभी यात्री स्वस्थ मिले। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने बताया कि पांडवाखाल में जीएमओ, रोडवेज और तीन ट्रैक्टरों आए यात्रियों की जांच की गई।

गैरसैंण के पांडुवाखाल में अपनी जांच के लिए कतार में यात्री।

गैरसैंण के पांडुवाखाल में अपनी जांच के लिए कतार में यात्री।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed