फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sridev Suman University does not have administrative rights on his own campus

श्रीदेव सुमन विवि का अपने ही कैंपस पर प्रशासनिक अधिकार नहीं

Sun, 09 Aug 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sridev Suman University does not have administrative rights on his own campus
स्थापना के एक वर्ष बाद भी श्रीदेव सुमन विवि को गोपेश्वर कैंपस पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं मिल पाया है। यह कैंपस विवि के अधीन है, लेकिन कागजों में इस पर नियंत्रण व सेवा-शर्तें राज्य के उच्च शिक्षा विभाग की चल रही हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक भी असमंजस में हैं। अभी तक यहां शिक्षण व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

छात्र संघ और जनप्रतिनिधियों की मांग पर वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार ने गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने का शासनादेश जारी किया, लेकिन तीन साल तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने इसके लिए फिर आंदोलन किया, जिसके बाद 17 अगस्त वर्ष 2019 को सरकार ने दोबारा गोपेश्वर को कैंपस बनाने का शासनादेश जारी किया। 2 नवंबर को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की मौजूदगी में विवि का दीक्षांत समारोह भी गोपेश्वर कैंपस में आयोजित किया गया। कैंपस स्थापित होने पर राज्य सरकार ने कैंपस में भवन, छात्रावास व इंफ्रास्टेक्चर जुटाने के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया, लेकिन अभी तक यहां शिक्षण व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं कुलपति
विवि का गोपेश्वर कैंपस पर अभी कोई प्रशासनिक नियंत्रण नहीं है। यहां सेवा-शर्तें उच्च शिक्षा विभाग के अधीन चल रही हैं। कैंपस में शैक्षिक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की तैनाती भी शासन स्तर से होनी है। इसको लेकर शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। - प्रो. पीपी ध्यानी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं छात्र संघ पदाधिकारी-
विवि का गोपेश्वर कैंपस एक साल बाद भी शिक्षकों की राह देख रहा है। कैंपस में पुस्तकालय के साथ ही अन्य कर्मचारियों की भी कमी बनी है। शीघ्र सरकार को कैंपस का नियंत्रण विवि प्रशासन को देना चाहिए, जिससे सुविधाओं में इजाफा हो सके। - पवनेश रावत, अध्यक्ष, छात्र संघ, गोपेश्वर कैंपस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed