फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Special worship of Mata Anasuya in Khalla village

खल्ला गांव में हुई माता अनसूया की विशेष पूजा

Sun, 19 Sep 2021 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Special worship of Mata Anasuya in Khalla village
गोपेश्वर के समीम खल्ला गांव में मां अनसूया व तीनों देवों की हुई विशेष पूजाएं। - फोटो : GOPESHWAR
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर रविवार को मंडल घाटी के खल्ला गांव में मां अनसूया की विशेष पूजा हुई। मान्यता है कि इसी दिन संतानदायिनी माता अनसूया ने त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश को बालक रुप में अन्नप्राशन करवाया था। आज भी ग्रामीण इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने मां अनसूया व तीनों देवों को नए अनाज का भोग लगाया और ककड़ी, मुंगरी (मक्का), घी, दूध अर्पित किया। सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में हरियाली वितरित की गई। धार्मिक अनुष्ठान में ध्याणियों (विवाहित बेटी) व कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने माता अनसूया से सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed