{"_id":"682c88ea8facdb1bf70d17b6","slug":"sp-inspected-the-arrangements-for-pushkar-kumbh-in-mana-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112523-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एसपी ने माणा में पुष्कर कुंभ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एसपी ने माणा में पुष्कर कुंभ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Tue, 20 May 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 20 May 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने माणा गांव में चल रहे पुष्कर कुंभ की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी को मुस्तैद रहकर कार्य करने, श्रद्धालुओं की मदद करने और सभी के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए।
पुष्कर कुंभ में हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को एसपी ने सरस्वती व अलकनंदा के संगम केशव प्रयाग में सुरक्षा व्यवस्था जांचीं। एसपी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। श्रद्धालुओं से विनम्र व सम्मानजनक व्यवहार करें। उन्होंने सभी सुरक्षा कर्मियों से हर समय सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह, चौकी प्रभारी माणा विजय प्रकाश व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।