{"_id":"61bc972c8d0af574bb4ee61b","slug":"solve-the-problems-of-chamoli-district-on-priority-gopeshwar-news-drn3990037147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चमोली जिले की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चमोली जिले की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चमोली जिले की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि शासन स्तर से जिले को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
चमोली जिले की शासन स्तर पर लंबित योजनाओं और प्रमुख समस्याओं के निराकरण को लेकर मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। वीसी में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि श्रीनगर-जोशीमठ के बीच 66 केवी बिजली लाइन खराब होने से तीन ब्लॉकों में बार-बार बिजली प्रभावित होती है। इसलिए कर्णप्रयाग से सिमली के बीच नई लाइन का निर्माण किया जाना जरूरी है। यातायात व्यवस्था को देखते हुए गोपेश्वर पेट्रोल पंप शिफ्ट करने के लिए धनराशि दी जानी है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब ट्रेक पर गेस्ट हाउस, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल व पार्किंग व्यवस्था, नीती घाटी में पर्यटन को विकसित करने के लिए नीती, माणा, घस्तोली-रत्ताकोना तक जाने की अनुमति दी जाए। बताया कि बदरीनाथ में वीआईपी के लिए राजकीय अतिथि गृह और जोशीमठ के सिंहधार में हेलीपैड के लिए 10 नाली भूमि की जरूरत है। इसके अलावा डीएम ने शासन स्तर पर लंबित अन्य प्रकरणों के बारे में भी बताया। मुख्य सचिव ने शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी सामंजस्य बनाकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। वीसी में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।