फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Soldier dies of illness, cremated with military honors

Chamoli News: सैनिक का बीमारी से निधन, सैन्य सम्मान से किया अंतिम संस्कार

Fri, 12 Jul 2024 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 12 Jul 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Soldier dies of illness, cremated with military honors
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। 27 असम राइफल में तैनात सैनिक संजय कुमार (42) का उप जिला अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अवकाश पर थे और बीमार थे। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 15 वर्षीय बेटे आयुष ने उन्हें मुखाग्नि दी।

उप जिला अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. हरीश थपलियाल ने बताया कि ग्राम पंचायत डिम्मर निवासी संजय कुमार पुत्र स्व. गिरधारी लाल 2004 में 27 असम राइफल में भर्ती हुए थे और इन दिनों अवकाश पर घर आए थे। वह कुछ दिनों से बीमार थे। बृहस्पतिवार रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पिंडर नदी तट पर सिक्स रेजेडियर रेजीमेंट रुद्रप्रयाग के मेजर केएस चंग सहित 25 जवानों ने शस्त्र झुकाकर सैनिक संजय कुमार को अंतिम सलामी दी। संजय अपने पीछे पत्नी, पुत्र तथा दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। सैनिक के निधन पर ग्राम प्रधान राखी डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी, अजय कुमार, रणजीत लाल, जयदीप गैरोला, रविंद्र खंडूड़ी और जीपी डिमरी आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed