फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Update: IMD Orange Alert, Snowfall On The Higher Peaks Of Badrinath And Hemkund Sahib

Rain in Uttarakhand: अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Sat, 08 Oct 2022 12:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: IMD Orange Alert, Snowfall On The Higher Peaks Of Badrinath And Hemkund Sahib
बदरीनाथ की पहाड़ियों पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: चीन सीमा पर सीजन का चौथा हिमपात, बर्फ की सफेद चादर से ढकी वादियां, देखें मनमोहक तस्वीरें
विज्ञापन


भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उधर, दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों पर बर्फबारी

मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है। शुक्रवार दोपहर के समय यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed