फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall in Bugyals, tourists enjoyed it

Chamoli News: बुग्यालों में हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया लुत्फ

Sun, 31 May 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 31 May 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Bugyals, tourists enjoyed it
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/देवाल/नंदासैंण। शनिवार रात्रि से हो रही बारिश के कारण रविवार सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ। वहीं बुग्यालों में मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड, पातरनचौणियां, बगुवावासा बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी देखने बंगाल समेत कई जगहों से 15 पर्यटक पहुंचे। बुग्यालों में हो रही बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र के गांव वाण, दीदना, बांक, घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं गांव में ठंड बढ़ गई है। वाण में तैनात वन विभाग के कर्मी प्रदीप तोपाल ने बताया कि शनिवार को वेदनी-बगुवावासा ट्रैक पर 15 पर्यटक गए हैं। इस ट्रैक के पातरनचौणियां से रूपकुंड में बर्फबारी हो रही है। नंदासैंण क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में रातभर हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed