फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   snowfall in badrinath and kedarnath

केदारनाथ और बदरीनाथ में हिमपात

Mon, 04 Jan 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 04 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला है। केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड सहित चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है।  
विज्ञापन


केदारनाथ में प्रात: 10 बजे तक तापमान मानइस में रहा। धूप खिलने से दोपहर सवा एक बजे पारा 18.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद मौसम फिर बदला और केदारपुरी में घने बादल छा गए। शाम पांच बजे से कुछ देर तक केदारनाथ में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

निम के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम खराब होने से केदार धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम तापमान माइनस में होने से पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य इलाकों में ठंडी हवायें चलने से ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


उधर, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गोरसौं बुग्याल, रूद्रनाथ सहित चमोली जनपद की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। आसमान सुबह से ही बादलों से घिरा रहा। शाम को करीब चार बजे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से कोरी ठंड पड़ रही है। जोशीमठ में भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed