{"_id":"591c7d464f1c1bd520f23264","slug":"snow-removed-from-hemkund-sahib-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से हटाई बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से हटाई बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 17 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
hemkund sahib
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा मार्ग से सेना के जवानों ने बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया है। यात्रा मार्ग सुचारु होने के बाद अब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सेवादार (स्वयं सेवक) बृहस्पतिवार से हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों में जुट जाएंगे। यहां यात्रा मार्ग के घांघरिया पड़ाव तक बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब में बिजली की सप्लाई सुचारु करने का काम भी शुरू हो गया है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि हेमकुंड साहिब के पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ हटा दी गई गई। अब हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे में यात्री व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन