फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Meena Tiwari is bringing the characters of the Ramlila to life.

Chamoli News: रामलीला के पात्रों को जीवंत रूप दे रहीं मीना तिवारी

Fri, 30 Oct 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 30 Oct 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Meena Tiwari is bringing the characters of the Ramlila to life.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में इन दिनों रामलीला की धूम है। रामलीला में पात्रों को आकर्षक रूप देने और उनके किरदारों को जीवंत बनाने में मीना तिवारी अहम भूमिका निभा रही हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी रामलीला के कलाकारों का शृंगार कर उन्हें मंच के अनुरूप तैयार करती हैं। रामलीला सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी डिमांड बढ़ जाती है।

मीना तिवारी इन दिनों गोपेश्वर में आयोजित रामलीला में कलाकारों को सजाने-संवारने में जुटी हैं। अभिनय के अनुरूप पात्रों का रूप तैयार करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है।मीना तिवारी गौथल स्वयं सहायता समूह की सचिव भी हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों में योगदान देने के साथ ही वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही हैं। अपने कार्यों के जरिये वह लोक संस्कृति के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed