फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Last rites of Naib Subedar Vishwanath Pratap Singh performed in Haridwar

Chamoli News: नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह का हरिद्वार में किया अंतिम संस्कार

Fri, 30 Oct 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 30 Oct 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Last rites of Naib Subedar Vishwanath Pratap Singh performed in Haridwar
फोटो
विज्ञापन

देवाल। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 11वीं गढ़वाल के नायब सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह का ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

विश्वनाथ प्रताप सिंह (41) देवाल विकासखंड के हरमल गांव के निवासी थे। वह वर्ष 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। बुधवार को बारामूला में ड्यूटी के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम को देहरादून स्थित उनके निवास पर लाया गया। वह अपने पीछे माता, पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। सैनिक के निधन से उनके पैतृक गांव हरमल में शोक का माहौल है। दिवाली की खुशियां परिवार के लिए दुखों में बदल गई हैं। विश्वनाथ ने कुछ दिन पहले ही घर पर फोन किया था। उन्होंने दिवाली साथ मनाने और 21 नवंबर को भतीजी के विवाह की तैयारी करने का वादा किया था। रमेश गड़िया, पुष्कर गड़िया, हरिश सिंह आदि ने बताया कि विश्वनाथ मिलनसार और सरल स्वभाव के थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed