फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snow removal work started from Badrinath Highway

बदरीनाथ हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू

Wed, 02 Mar 2022 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Snow removal work started from Badrinath Highway
मौसम साफ होने के साथ ही बीआरओ ने बदरीनाथ हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। हाईवे के विभिन्न जगहों पर हिमखंड आए हुए हैं, जिससे बदरीनाथ हाईवे बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लगातार मौसम खराब रहने से बदरीनाथ क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिससे हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। हालांकि धाम के कपाट बंद होने से यहां वाहनों की आवाजाही बंद है, लेकिन सेना और आईटीबीपी के जवान सीमा पर तैनात रहते हैं, जिससे सेना और आईटीबीपी के वाहनों की यहां आवाजाही होती रहती है। इसलिए सामरिक दृष्टि से यह हाईवे अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि बर्फबारी से हाईवे पर कई जगह भारी हिमखंड आए हैं, जिससे हाईवे पर यातायात का संचालन नहीं हो पा रहा है। मौसम खुलने के साथ ही हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द हाईवे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed