{"_id":"9fd9e907b6d2a757f3551c79dc6fdf68","slug":"snow-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में जमे नदी-नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम में जमे नदी-नाले
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 05 Jan 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम के साथ ही जिले की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अत्यधिक ठंड के चलते बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे के नालों में पानी जम गया है।
विज्ञापन
कंचन गंगा और रड़ांग बैंड के नालों में भी पानी जम गया है। देश के अंतिम गांव माणा में अलकनंदा का पानी भी ठहराव वाले स्थानों में बर्फ में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, बदरीनाथ धाम के निचले क्षेत्रों में धूप से कई जगहों पर बर्फ पिघल गई है। धाम परिसर में भी अभी नाममात्र की बर्फ जमी है। शीतकाल में बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी के जवान रहते हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष करीब 12 साधु यहां तपस्यारत हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि बदरीनाथ धाम में अभी तक हल्की बर्फबारी ही हुई है।
15 जनवरी के बाद संपूर्ण बदरीनाथ धाम बर्फ के आगोश में समा जाता है। यहां शीतकाल में मंदिर और गेस्ट हाउसों की देखरेख के लिए समिति के कर्मचारी तैनात किए जाएंगेे।